नवयुवक, नवयुग, नवराष्ट्र
पार्टी के बारे में
नव युवक दल एक पंजीकृत राजनीतिक दल है जो पूरे देश में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। यह संगठन समाज के उन लोगों को समर्पित है जो राष्ट्रवाद की भावना से भरे हुए हैं और देश के लिए काम करने को उत्सुक हैं।
कानूनी पहचान
नव युवक दल लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29क के अधीन भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल है। पंजीकरण संख्या 56/161/2013 — दिनांक 26 फरवरी 2014 से प्रभावी। पार्टी का संविधान 2013 में अंगीकृत किया गया।
हमारा संकल्प
नव युवक दल विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति तथा समाजवाद, पंथ निरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेगी और भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखेगी।
लक्ष्य व उद्देश्य
पार्टी संविधान के अनुच्छेद 5 से
हर नागरिक तक मौलिक अधिकार पहुंचाना
जाति-धर्म से ऊपर, शिक्षा से वैज्ञानिक सोच
स्वदेशी तकनीक से आत्मनिर्भर भारत
भ्रष्टाचार-मुक्त, न्यायप्रिय व्यवस्था
लोकतंत्र में पूर्ण आस्था — हिंसा अस्वीकार्य
गांव, गरीब और किसान का उत्थान
आम नागरिक को राजनीति की मुख्यधारा में लाना
सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन
इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनें
आइए, हम सभी नवयुवक दल के बैनर तले एकजुट हों — स्वावलंबी बनें, अपना भविष्य बनाएं और राष्ट्र को समर्पित हों।