अब होनहारों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा नवयुवक दल
लखनऊ। उच्च शिक्षा में आर्थिक स्थिति के कारण आने वाली बाधाओं को देखते हुए नवयुवक दल की ओर से निःशुल्क उच्च शिक्षा दिलाने की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने बताया कि प्रथम चरण में बक्शी का तालाब विधानसभा के गरीब छात्र निःशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र दसवीं के बाद डिप्लोमा या 12वीं के बाद प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी। छात्रों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इस पहल को विजय दूत, भारतवर्ष न्यूज़, आज़ाद पत्र समेत दस से अधिक समाचार माध्यमों ने कवर किया।